Site icon Grand Gumber News

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी मरीजों को मिला पोषण आहार एसईसीएल के सीएसआर सहयोग से लाइफ केयर हॉस्पिटल डॉट्स सेंटर में वितरण

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत लाइफ केयर हॉस्पिटल में संचालित डॉट्स सेंटर में एसईसीएल के सीएसआर मद से प्राप्त पोषण आहार का टीबी मरीजों को वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने दवा के साथ पोषण की महत्ता पर जोर देते हुए टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को सामूहिक प्रयास से हासिल करने की बात कही, वहीं जिला क्षय अधिकारी डॉ. गायत्री बांधी ने नियमित उपचार, समय पर जांच और संतुलित आहार से टीबी के पूर्ण उपचार की जानकारी दी।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम समन्वयक ए. सरिता, अस्पताल संचालक डॉ. रामकृष्ण कश्यप सहित टीबी कार्यक्रम से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और मरीजों को नियमित दवा सेवन व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Exit mobile version