Site icon Grand Gumber News

राष्ट्रीय खेल दिवस पर शहर में साइकिल रैली, 300 से अधिक खिलाड़ी शामिल,फिट इंडिया “Sundays on Cycle” कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की उमंग झलकी…

बिलासपुर :- राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर बिलासपुर में आज स्कूली छात्र-छात्राओं और युवा खिलाड़ियों ने उत्साह से साइकिल रैली में भाग लिया। करीब 300 से अधिक प्रतिभागियों की मौजूदगी ने शहर को खेलों की ऊर्जा और जोश से भर दिया।रैली का शुभारंभ पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय नूतन चौक, सरकंडा से हुआ और इसका समापन स्व. बी. आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई में किया गया। कार्यक्रम फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत “Sundays on Cycle” पहल के तहत आयोजित किया गया।इस रैली का उद्देश्य भारत की खेल विरासत को सम्मान देना और मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करना था। साथ ही खेलों के माध्यम से ईमानदारी, महत्वाकांक्षा, टीमवर्क और शारीरिक सक्रियता को प्रोत्साहित करना भी इसका मकसद रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ भूतपूर्व ओलम्पियन और हॉकी हेड कोच अजीत इमानुएल लकड़ा तथा अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी ने हरी झंडी दिखाकर किया। उनकी मौजूदगी से बच्चों और खिलाड़ियों का उत्साह और भी बढ़ गया।साइकिल रैली के आयोजन में खेल विभाग, शिक्षा विभाग, खेल संघों और विभिन्न प्रशिक्षकों की अहम भूमिका रही। सहायक संचालक ए. एक्का, पी. दासरथी, खेल अधिकारी सुशील अमलेश सहित कई पदाधिकारी व खेलो इंडिया स्टेट सेंटर के प्रशिक्षक भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version