Site icon Grand Gumber News

राष्ट्रीय ध्वज बिलासपुर के रिवर व्यू से एक बार फिर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा गायब।

राष्ट्रीय ध्वज बिलासपुर के रिवर व्यू से एक बार फिर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा गायब है। बिलासपुर के कुछ चुनिंदा स्थानों पर ऊंचे खंभे पर विशालकाय तिरंगा लगाए गए थे। इसी क्रम में अरपा के तट रिवर व्यू पर भी तिरंगा लहराता है। इधर देखा जा रहा है कि पिछले काफी दिनों से इस खंभे से तिरंगा गायब है। शहर के कुछ नागरिकों ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इसके लिए वे जल्द ही जिम्मेदार लोगों को आवेदन करेंगे। बताया गया कि झंडा अधिनियम के तहत अंधेरे में राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया जा सकता लेकिन रिवर व्यू में लाइट खराब है इसलिए इस नियम का उल्लंघन हो रहा है। इसे लेकर भी शासन का ध्यान आकर्षित करने की बात कही गई है।

Exit mobile version