Site icon Grand Gumber News

राष्ट्रीय रजक महासंघ की नगर इकाई की बैठक संपन्न,आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और नए पदाधिकारियों का चयन

राष्ट्रीय रजक महासंघ छत्तीसगढ़ की नगर इकाई युवा प्रकोष्ठ द्वारा रविवार को शहर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक नेहरू चौक स्थित शासकीय स्कूल में सम्पन्न हुई, जिसमें नगर इकाई के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी दिनों में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना और संगठन को मजबूत दिशा देना था।बैठक में सदस्यों से सुझाव और विचार आमंत्रित किए गए।

उपस्थित पदाधिकारियों ने रजक समाज के सम्मेलन, संगठन के विस्तार, तथा समाज के प्रतिभावान बच्चों के सम्मान समारोह जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। सदस्यों का कहना था कि समाज के युवा वर्ग को संगठन से जोड़ना और सामाजिक गतिविधियों में उनकी सहभागिता बढ़ाना प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए।संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए बैठक के दौरान कुछ नए पदाधिकारियों का चयन भी किया गया।

यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया, ताकि संगठन के कार्यों में नई ऊर्जा और दिशा मिल सके। आने वाले महीने में शहर में रजक समाज द्वारा एक बड़े आयोजन की तैयारी भी बैठक का मुख्य केंद्र रही। इस आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए सभी सदस्यों से सुझाव लिए गए और उन्हें कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने एकजुट होकर समाज के विकास और संगठन की मजबूती के लिए काम करने का संकल्प लिया। संगठन का मानना है कि इस तरह की नियमित बैठकों से समाज में एकता और जागरूकता दोनों में वृद्धि होती है।

Exit mobile version