28.2 C
Bilāspur
Friday, April 3, 2026
spot_img

राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित करने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

बिलासपुर थाना चकरभाटा क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर जानबूझकर यातायात बाधित करने का मामला सामने आया था। जानकारी के अनुसार वेदांत शर्मा एवं उसके कुछ साथियों ने अपने वाहनों को बीच सड़क पर खड़ा कर वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह हरकत न केवल गैर-जिम्मेदाराना थी, बल्कि यातायात व्यवस्था को पूरी तरह ठप कर देने वाली भी साबित हुई। इस घटना के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया और वाहन चालकों को कई घंटों तक आवागमन में दिक्कतें झेलनी पड़ीं। सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी वायरल हुआ। जिसके बाद थाना चकरभाटा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत अपराध क्रमांक पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वेदांत शर्मा और उसके साथियों के खिलाफ विधिवत जांच शुरू कर दी है। साथ ही, इस घटना में उपयोग किए गए वाहनों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने आरटीओ को पत्र भेजते हुए सभी आरोपियों के ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित करने की भी अनुशंसा की है। फिलहाल, वेदांत शर्मा और उसके साथियों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है। पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है और जल्द ही सभी आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा। इस मामले में कड़ा संदेश देने के उद्देश्य से पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की गैर-जिम्मेदार गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सड़क पर अवरोध उत्पन्न कर आम जनता को परेशान करना एक गंभीर अपराध है, और भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles