
प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ, बिलासपुर की 224 सदस्यीय रोवर–रेंजर टोली ने अनुशासन और उत्साह के साथ सहभागिता कर जिले का नाम रोशन किया। 9 से 13 जनवरी 2026 तक आयोजित इस राष्ट्रीय आयोजन में देशभर से रोवर–रेंजर्स शामिल हुए।जंबूरी के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बिलासपुर जिले द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक राऊत नृत्य झांकी आकर्षण का केंद्र रही। रंग-बिरंगी वेशभूषा और ऊर्जावान प्रस्तुति ने दर्शकों के साथ निर्णायकों से भी विशेष प्रशंसा बटोरी, खासकर सब कैम्प-06 में इसकी मनमोहक प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया।इस अवसर पर जिले के रोवर–रेंजर्स ने मार्चपास्ट, क्विज, एडवेंचर गतिविधियों सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भी सक्रिय सहभागिता की। जंबूरी से सकुशल वापसी पर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल सहित स्काउट्स-गाइड्स पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों और प्रभारी अधिकारियों को बधाई दी।




