Site icon Grand Gumber News

राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन दूसरे दिन पंजाब–सीबीएसई का दबदबा

बिलासपुर में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 2025–26 के दूसरे दिन सॉफ्टबॉल मुकाबलों में खिलाड़ियों का जोश और कौशल देखने को मिला। विभिन्न मैदानों पर खेले गए मैचों में पंजाब, सीबीएसई, महाराष्ट्र और मेजबान छत्तीसगढ़ की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की।ग्राउंड नंबर एक पर छत्तीसगढ़ ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली को 02–01 से हराया, जबकि सीबीएसई और दिल्ली ने अपने-अपने मैचों में एकतरफा जीत हासिल की।

ग्राउंड नंबर दो पर पंजाब की टीम ने चंडीगढ़ और मणिपुर को बड़े अंतर से पराजित कर अपना दबदबा कायम रखा।बालक व बालिका अंडर-17 वर्ग में भी कई टीमों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और मेजबान छत्तीसगढ़ ने लगातार बेहतर खेल से अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

Exit mobile version