Site icon Grand Gumber News

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बलौदाबाजार में जागरूकता कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने बांटे हेलमेट, नियमों का पालन करने की अपील

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बस स्टैंड बलौदाबाजार के पास यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी और विशेष रूप से युवाओं से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अपील की।

कार्यक्रम में हेलमेट का वितरण भी किया गया।पुलिस टीम ने लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए जागरूकता पाम्पलेट बांटे। साथ ही चार पहिया वाहन चालकों को वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट लगाने की समझाइश दी गई, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

Exit mobile version