Site icon Grand Gumber News

राष्ट्रीय सुरक्षा और असामाजिक घुसपैठ के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की मांग

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना ने समूचे देशवासियों को चिंता में डाल दिया है। इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने की आवश्यकता अत्यधिक बढ़ गई है।छत्तीसगढ़ में विशेषकर बिलासपुर सहित कई शहरों में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की बढ़ती उपस्थिति अत्यंत गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है। ये घुसपैठिए बिना वैध पहचानपत्रों के भारत में निवास कर रहे हैं, और इनमें से कुछ असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए हैं।छत्तीसगढ़ में रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों की पहचान कर, उन्हें देश से वापस भेजे जाने, प्रदेश भर में कई अवैध चॉइस सेंटरों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर शुक्रवार को विश्व हिंदू संगठन के बैनर तले विभिन्न संगठनों ने बिलासपुर कलेक्ट्रेट पहुंच कर कलेक्टर को राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के नाम इस दिशा में कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपा। इन्होंने मांग रखी की इस दिशा पर कठोर कार्रवाई की जाए।

Exit mobile version