
बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा रविवार 15 को ईदगाह चौक स्थित स्वर्गीय डी.पी. चौबे स्मृति प्रेस ट्रस्ट भवन में पत्रकार होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में संघ परिवार के पदाधिकारियों और शहर के पत्रकारों ने आपसी सद्भाव के साथ एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक समरसता व संवाद को मजबूत करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान संघ पदाधिकारियों ने पत्रकारों से आत्मीय मुलाकात की और समाज में सकारात्मक संवाद की आवश्यकता पर चर्चा की। इस अवसर पर विभाग संघचालक डॉ राजकुमार सचदेवा, प्रथम हॉस्पिटल के एमडी रजनीश पांडेय, बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजित मिश्रा, जिला संघचालक रामधन रजक, नगर संघचालक प्रदीप शर्मा, विश्व संवाद केंद्र छत्तीसगढ़ प्रांत से डॉ. प्रफुल्ल शर्मा, डॉ. विनोद तिवारी, विभाग कार्यवाह गोवर्धन देवांगन, विभाग प्रचार प्रमुख अजय सूर्यवंशी, जिला प्रचार प्रमुख गोपाल यादव तथा पूर्णेंदु भट्ट सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

समारोह में बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष तिलक राज सलूजा, वीरेन्द्र गहवई, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह, सहसचिव हरिकिशन गंगवानी, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पत्रकार और अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने आपसी सहयोग और सकारात्मक संवाद बनाए रखने का संकल्प लिया तथा आयोजकों ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।




