Site icon Grand Gumber News

रास्ता रोककर मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार बिल्हा पुलिस ने दो मोटरसाइकिल समेत आरोपियों को भेजा जेल

बिल्हा थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना गैस पाइप लाइन मार्ग की है, जहां 15 जून की रात बाइक सवार युवकों ने ललित कुमार कौशिक और उसके साथी से मोबाइल मांगने के बहाने मारपीट की थी।शिकायत के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी जितेन्द्र टंडन, हिमांशु बंजारे उर्फ घुघरू, रोशन भारद्वाज और एक अपचारी बालक ने घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने बाइक से रास्ता रोककर ललित कुमार से मारपीट की और उसे चोट भी पहुंचाई। मामले में बीएनएस की गम्भीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल जब्त की गईं। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक जी.एल. चंद्राकर, आरक्षक संतोष मरकाम और सुमन चंद्रवंशी की विशेष भूमिका रही।

Exit mobile version