Site icon Grand Gumber News

राहगीरों को चाकू दिखाकर धमका रहा था युवक, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा

सिटी कोतवाली पुलिस ने जूना बिलासपुर इलाके में चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान देवेंद्र गेंदले निवासी जूना बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक राहगीरों को चाकू दिखाकर डराने की कोशिश कर रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया, जिसे वह खुलेआम लेकर घूम रहा था और दहशत फैला रहा था।आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से यह साफ है कि पुलिस क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह चौकस है और असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर रखे हुए है।

Exit mobile version