Site icon Grand Gumber News

राहगीर से मारपीट कर लूट, चार आरोपी गिरफ्तार मल्हार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नगदी व बेल्ट बरामद

मल्हार चौकी क्षेत्र में 62 वर्षीय रामप्यारे राय से मारपीट कर 1400 रुपये लूटने का मामला सामने आया है। शादी समारोह से लौटते समय चकरबेढा और डगनिया के बीच चार युवकों ने उन्हें रोक लिया।आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए बेल्ट और हाथ-मुक्कों से हमला किया और जेब में रखी नगदी लूटकर फरार हो गए। घायल हालत में पीड़ित को ग्रामीणों ने घर पहुंचाया, जिसके बाद मामला दर्ज कराया गया।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से 1400 रुपये नगद और वारदात में इस्तेमाल बेल्ट बरामद कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Exit mobile version