Site icon Grand Gumber News

राहवीर योजना के तहत जांजगीर पुलिस का अभियान 1200 लोग बने सड़क सुरक्षा मितान महिला कमांडो दल को मिली टोपी और सीटी, जनजागरूकता पर जोर

जांजगीर-चांपा पुलिस ने राहवीर योजना के तहत जिले के विभिन्न थाना-चौकी क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया। इस दौरान 1200 से अधिक लोगों को सड़क सुरक्षा मितान बनाया गया और उन्हें प्राथमिक उपचार किट दी गई। महिला कमांडो दल का गठन कर उन्हें टोपी और सीटी भी प्रदान की गई।

एसपी विजय कुमार पांडे के निर्देशन में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। राहवीर योजना के तहत दुर्घटना पीड़ित को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। पुलिस ने लोगों से नशे में वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

Exit mobile version