Site icon Grand Gumber News

राहौद आगजनी–तोड़फोड़ मामला पार्सद सहित 3 गिरफ्तार, पुलिस ने तीनों आरोपियों को घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिले के थाना शिवरीनारायण क्षेत्र अंतर्गत राहौद गांव में आगजनी और तोड़फोड़ के गंभीर मामले में पुलिस ने पार्सद सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पीड़िता शीतला बाई रत्नाकर ने 30 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने वर्ष 2021 में आबादी भूमि ₹2 लाख 50 हजार में खरीदी थी, जहां झोपड़ी नुमा मकान बनाकर रह रही थीं। आरोप है कि जनपद सदस्य नरसिंग गोंड और उसके सहयोगियों बनक राम गोंड व भगत गोंड ने मकान बनाने के एवज में ₹2 से 2.50 लाख की अवैध मांग की। मांग पूरी न होने पर 30 दिसंबर की सुबह आरोपियों ने एकराय होकर मकान की दीवार और टीन शेड तोड़े, घर का सामान बाहर निकालकर आग लगा दी। इस घटना में मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया और करीब ₹2 लाख का नुकसान हुआ। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे पीड़िता परिवार सहित जान बचाकर भागी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने पर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Exit mobile version