Site icon Grand Gumber News

राहौद आगजनी व तोड़फोड़ कांड का खुलासा शिवरीनारायण पुलिस ने तीन आरोपियों को भेजा जेल

जांजगीर-चांपा जिले के थाना शिवरीनारायण क्षेत्र अंतर्गत राहौद में हुई आगजनी एवं तोड़फोड़ की गंभीर घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।पीड़िता शीतला बाई रत्नाकर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने आबादी भूमि खरीदकर वहां झोपड़ी नुमा मकान बनाया था। आरोपियों द्वारा मकान निर्माण के एवज में अवैध रूप से दो से ढाई लाख रुपये की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने एकराय होकर मकान में तोड़फोड़ की और घर का सामान बाहर निकालकर आग लगा दी, जिससे मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया और करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में त्वरित जांच की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवरीनारायण एएसआई रामप्रसाद बघेल की अहम भूमिका रही।

Exit mobile version