Site icon Grand Gumber News

रिंगनी पुल पर तेज बहाव में फंसी कार, रेस्क्यू कर बचाई गई जान,स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, सुरक्षित निकाला गया कार सवार

बीती रात करीब 10-11 बजे एक कार सवार व्यक्ति ने शिवरीनारायण मार्ग स्थित रिंगनी पुल को पार करने की कोशिश की, जबकि पुल पर पानी का तेज बहाव था। बहाव का अंदाजा न होने के कारण कार बीच पुल में फंस गई और बहने लगी। स्थिति को भांपकर कार सवार ने किसी तरह दरवाजा खोलकर बाहर निकलते हुए पास के पेड़ का सहारा लिया और मोबाइल से मदद की गुहार लगाई।स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। जोखिम भरे हालातों के बावजूद सामूहिक प्रयास से कार सवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।इस पूरी घटना में स्थानीय नागरिकों की सजगता और पुलिस की तत्परता ने एक बड़ी जान बचाई। प्रशासन ने सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस रेस्क्यू में सहयोग किया।प्रशासन की ओर से आमजन से अपील की गई है कि भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति में उफनते पुलों या जलभराव वाले रास्तों को पार करने से बचें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

Exit mobile version