33.2 C
Bilāspur
Friday, April 3, 2026
spot_img

रिकॉर्ड लोडिंग और बेहतर यात्री सुविधाओं से बिलासपुर मंडल ने रचा नया इतिहास वित्तीय वर्ष 2025-26 में आय, सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में बड़ी उपलब्धियां

वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिलासपुर रेल मंडल ने हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए नई ऊंचाइयों को छुआ है। माल लदान से लेकर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा तक, मंडल ने कई अहम उपलब्धियां हासिल की हैं। बिलासपुर मंडल ने इस वित्तीय वर्ष में 193.970 मिलियन टन माल लोडिंग कर भारतीय रेलवे में दूसरा स्थान हासिल किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 4.27 मिलियन टन अधिक है। वहीं मार्च 2026 में 18.31 मिलियन टन माल ढुलाई कर अब तक का सर्वश्रेष्ठ मासिक प्रदर्शन दर्ज किया गया।इसके साथ ही मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की समयपालन में भी 11.11 फीसदी का सुधार हुआ है।मंडल में आधारभूत संरचना के विकास पर भी विशेष जोर दिया गया। इस दौरान 38.2 किलोमीटर तीसरी लाइन और 47.2 किलोमीटर चौथी लाइन का कमीशनिंग किया गया, जिससे ट्रैफिक दबाव कम हुआ और ट्रेनों की आवाजाही सुगम बनी। इसके अलावा 32 रूट किलोमीटर में ऑटो सिग्नलिंग और 131 किलोमीटर से अधिक सेक्शन में गति वृद्धि जैसे कार्य भी पूरे किए गए।यात्री सुविधाओं में भी मंडल ने कई नई पहल की है। मोबाइल टिकटिंग में 5.51 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि ATVM और PRS सिस्टम को अपग्रेड कर टिकटिंग को और आसान बनाया गया। कई प्रमुख ट्रेनों के नए स्टॉपेज दिए गए और स्टेशनों पर ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन, वाटर वेंडिंग मशीन, डिजिटल लॉकर, हेल्थ कियोस्क और स्मार्ट पार्किंग जैसी आधुनिक सुविधाएं शुरू की गई हैं। इसके साथ ही दिव्यांगजनों के लिए ऑनलाइन आईडी कार्ड जारी करने की व्यवस्था लागू की गई और मुफ्त ई-रिक्शा सेवा भी शुरू की गई। स्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करते हुए प्लेटफॉर्म शेल्टर, पानी की सुविधा और अन्य आवश्यक कार्यों को भी तेजी से पूरा किया गया है। राजस्व के मामले में भी मंडल ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए इस वर्ष 24,196.83 करोड़ रुपये की आय अर्जित की, जो पिछले वर्ष से 3.59 प्रतिशत अधिक है। वहीं वंदे भारत ट्रेन के रखरखाव के लिए आधुनिक कोचिंग डिपो का निर्माण भी जारी है, जिससे आने वाले समय में और बेहतर सेवाएं मिलेंगी। सुरक्षा के मोर्चे पर भी मंडल ने उल्लेखनीय काम किया है। ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत 189 बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों से मिलाया गया, जबकि ‘ऑपरेशन अमानत’ में लाखों रुपये का सामान यात्रियों को वापस किया गया। इसके अलावा NDPS मामलों में कार्रवाई और ‘मेरी सहेली’ टीम द्वारा हजारों महिला यात्रियों की सहायता कर सुरक्षा को मजबूत किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles