Site icon Grand Gumber News

रिटायर्ड तहसीलदार का सेक्सटॉर्शन करते हुए 11 लाख की ठगी करने वाले तीन ठगों को पुलिस ने राजस्थान से किया गिरफ्तार।

सेक्स टॉर्शन कर रिटायर्ड तहसीलदार को डरा धमकाकर करीब 11 लाख रुपए की ठगी के मामले में बिलासपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साइबर ठगों द्वारा रिटायर्ड तहसीलदार को अश्लील वीडियो वायरल कर उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर डराते हुए अलग-अलग तारीख में 10 लाख 94 हजार 500 रुपये की ठगी की गयी।

इसकी शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने साइबर ठगों द्वारा इस्तेमाल बैंक खातों की जांच करते हुए पाया कि आरोपी राजस्थान के ग्राम हजारीबास और दौलावास के हो सकते हैं जिसके बाद पुलिस की एक टीम राजस्थान में एक सप्ताह रहकर आरोपियों तक पहुंची। इस मामले में पुलिस ने तारीफ मोहम्मद, मोहम्मद शमी और अमजद खान को गिरफ्तार किया है। यह सभी राजस्थान के रहने वाले हैं और यह लोग ऑनलाइन ठगी का काम करते हैं। इन लोगों के पास से भारी मात्रा में फर्जी सिम कार्ड, फर्जी बैंक खाता चार एंड्रॉयड फोन आदि मिले हैं।

Exit mobile version