Site icon Grand Gumber News

रील बनाकर हथियार लहराने वाले गिरोह का बिलासपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश 6 आरोपी गिरफ्ताररिवॉल्वर, एयर गन और पिस्तौल बरामद सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार जब्त

सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाने और लोगों को धमकाने वाले आरोपियों पर बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने लुट्टू पांडेय, शिवम मिश्रा, लक्की यादव, शैलेश चौबे और शंभू यादव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक रिवॉल्वर, एयर गन, चाकू, बेसबॉल स्टिक और एक बुलेट जब्त की है। सभी आरोपी सोशल मीडिया पर अपराधी छवि बनाकर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे थे।आरोपी यूपी के मिर्जापुर, बनारस और इलाहाबाद में बार-बार लोकेशन बदलकर पुलिस से बचते रहे, लेकिन बिलासपुर पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी इनपुट के आधार पर ट्रैक कर रतनपुर क्षेत्र से चारों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गंभीर अपराधों जैसे घर में घुसकर मारपीट, चाकू से हमला, नशे के कारोबार और संगठित अपराध में पहले से भी शामिल रहे हैं।उनके खिलाफ एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के कई प्रकरण दर्ज हैं।कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने लुट्टू पांडेय से पूछताछ के आधार पर सिविल लाइन क्षेत्र से एक और पिस्तौल बरामद की है। इस मामले में अविनाश बोरकर उर्फ दद्दू और सुमित महाजन को भी गिरफ्तार किया गया है।बिलासपुर पुलिस ने साफ चेतावनी दी है सोशल मीडिया पर हथियार लहराने या गुंडागर्दी दिखाने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Exit mobile version