Site icon Grand Gumber News

रेलयात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, अलग-अलग दिनों में 14 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द।

अगर आप इन दिनों ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए है। रेलवे ने फिर एक बार रेलयात्रियों की टेंशन बढ़ा दी है। रेलवे ने अलग-अलग दिनों में 14 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे ने सांकराइल-सांतरागाछी लिंक लाइन को आंदुल स्टेशन से जोड़ने के लिए जारी काम की वजह से ट्रेनों को रद करने का फैसला लिया है। विभिन्न सेक्शनों में ब्लाक लेकर रेलवे इन दिनों रेलवे लाइन बिछाने का काम तेजी से कर रहा है। अब दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल के सांकराईल-सांतरागाछी लिंक लाइन को आंदुल स्टेशन से जोड़ने का काम ब्लाक लेकर किया जाएगा। यह काम 29 जून से आठ जुलाई तक किया जाएगा। इसके चलते रेलवे ने अलग-अलग दिनों में 14 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही छह एक्सप्रेस ट्रेनों को देरी से रवाना करने की घोषणा की है।

Exit mobile version