Site icon Grand Gumber News

रेलवन ऐप को बढ़ावा देने बिलासपुर मंडल का अभियानउसलापुर स्टेशन पर यात्रियों को दी गई ऐप की जानकारी

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल वाणिज्य विभाग ने यात्रियों को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने के लिए रेलवन ऐप का प्रचार-प्रसार अभियान शुरू किया है। इसके तहत आज उसलापुर स्टेशन में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ।अभियान के दौरान यात्रियों को टिकट बुकिंग, लाइव ट्रेन स्टेटस, आरक्षण विवरण, रिफंड और शिकायत निवारण जैसी सुविधाओं की जानकारी दी गई। यात्रियों को मौके पर ऐप इंस्टॉल करने के लिए प्रेरित भी किया गया।यात्रियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह ऐप रेल यात्रा को आसान और सुविधाजनक बनाता है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि अभियान अन्य स्टेशनों पर भी चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक यात्री इसका लाभ ले सकें।

Exit mobile version