Site icon Grand Gumber News

रेलवे और तोरवा पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया।

रेलवे और तोरवा पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 लाख 34 हजार रुपये कीमती तकरीबन 12 किलो गांजा जब्त किया है। सीएसपी पूजा कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे सुरक्षा बल के अपराध गुप्तचर शाखा, डिटेक्टिव विंग की टीम और तोरवा पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए रेलवे गेट नम्बर चार से बुधवारी बाजार जाने वाले रास्ते से ओड़िसा निवासी विनोद बिहारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 2 लाख 34 हजार रुपये कीमती 11 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर उसे जेल भेज दिया है।

Exit mobile version