
बिलासपुर रेलवे के कंट्रोल ऑफिस में इस वर्ष विश्वकर्मा जयंती का आयोजन भव्य रूप से किया गया। इस मौके पर विशाल पंडाल सजाया गया और विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिलकर श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा-अर्चना की।यह परंपरा पिछले ग्यारह वर्षों से लगातार निभाई जा रही है।

हर साल की तरह इस बार भी सभी विभागों के कर्मचारी एक साथ शामिल हुए और मिलजुलकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा संपन्न कराई।कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में भोग का आयोजन किया गया। लगभग डेढ़ क्विंटल प्रसाद तैयार कर सभी श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।

इस दौरान पूजा स्थल पर पूरे दिन धार्मिक माहौल और उत्साह देखने को मिला।आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि आपसी एकता और सहयोग को भी मजबूत करता है। उन्होंने कामना की कि आगामी वर्षों में भी इसी उत्साह और ऊर्जा के साथ विश्वकर्मा जयंती का आयोजन होता रहे।




