
भारतीय रेल ने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम की खिलाड़ियों प्रतीका रावल, स्नेहा राणा और रेनुका सिंह ठाकुर को ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी ओएसडी- स्पोर्ट्स नियुक्त किया है। इन खिलाड़ियों को अब ग्रुप-बी गजेटेड अधिकारी के बराबर वेतनमान और सरकारी सुविधाएं मिलेंगी।रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की इस ऐतिहासिक पहल से खिलाड़ियों को न केवल नौकरी और आर्थिक सुरक्षा मिलेगी बल्कि प्रशासनिक जिम्मेदारी भी दी जाएगी। रेलवे का यह कदम महिला खिलाड़ियों के हौसले और खेलों के विकास को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।




