Site icon Grand Gumber News

रेलवे का मनमाना वोफैसला, बिना सूचना तोरवा केंद्रीय विद्यालय मार्ग बंद ,तीन दिन से ठप यातायात, परेशान राहगीर रेलवे पर फूट पड़ा आक्रोश…

बिलासपुर:- तोरवा जैतखाम से केंद्रीय विद्यालय की ओर जाने वाला प्रमुख मार्ग पिछले तीन दिनों से बिना किसी पूर्व सूचना के पूरी तरह बंद कर दिया गया है।इस अचानक फैसले से रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों राहगीरों और राजगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।लोग मजबूरी में वैकल्पिक रास्तों का सहारा ले रहे हैं, जिसके चलते रेलवे कॉलोनी इलाके में यातायात का दबाव भी बढ़ गया है।जानकारी के मुताबिक, एस राय चौधरी, कनिष्ठ अनुविभागीय इंजीनियर के निर्देश पर इस मार्ग के दोनों छोरों पर बेरिकेड्स लगाकर रास्ता रोक दिया गया है।कारण सिर्फ इतना बताया जा रहा है कि आईडब्ल्यू ऑफिस के पास डिवाइडर निर्माण का काम किया जा रहा है।सवाल उठ रहा है कि डिवाइडर का छोटा-सा काम होने के बावजूद पूरे मार्ग को क्यों बंद किया गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे ने स्वार्थवश मनमानी करते हुए राहगीरों की सुविधाओं को नजरअंदाज कर दिया है।बिना किसी सूचना और वैकल्पिक व्यवस्था के सड़क को बंद करने से आम जनता परेशान है और रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।आक्रोशित लोगों ने इसे रेलवे की हठधर्मिता और लापरवाही करार दिया है। उनका कहना है कि एक छोटे काम के नाम पर सड़क को दिनों-दिन बंद रखना आम जनता के साथ अन्याय है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत इस मार्ग को चालू किया जाए और रेलवे को आम जनता की परेशानी से खिलवाड़ करने से रोका जाए।

Exit mobile version