Site icon Grand Gumber News

रेलवे के पुराने दो पहिया वाहनों की नीलामी में मोहम्मद अशरफ ने जीती बोली

रेलवे के टीआरडी बाइक स्टैंड में वर्षों पुराने कबाड़ में तब्दील हो चुके दो पहिया वाहनों का रेल प्रशासन की ओर से खुला नीलामी किया गया। बुधवार को गार्ड लॉबी और गेट नंबर 4 के सामने स्थित रेलवे के टीआरडी दो पहिया वाहन स्टैंड में आयोजित खुली नीलामी के दौरान शहर के छोटे से बड़े कबाड़ियों का भीड़ उमड़ पड़ा।सारे कबाड़ी कबाड़ हो चुके वाहनों के स्थिति के अनुसार रेलवे के अधिकारियों को अपना अपना नीलामी रेट देकर लुभाते रहे।हालांकि इस बीच शहर के ही कबाड़ी मोहम्मद अशरफ फ़दानी ने बाजी मार ली और सारे कबाड़ियों को पीछे छोड़कर यहां हो रहे बाइक नीलामी पर अपना कब्जा जमा लिया।जानकारी मिली कि यहां नीलामी में सौ से भी अधिक रेलवे के अलग-अलग स्टैंड में खड़े-खड़े कबाड़ हो चुके दो पहिया वाहन शामिल थे।जिसकी अलग अलग बोली लगती रही। हालांकि कबाड़ी असरफ ने कबाड़ वाहनों की एक लाख एक हजार की बोली लगाई।कुछ देर तक सारे कबाड़ी खामोश रहे और फिर एक लाख एक हजार के ही बोली पर रेलवे के अधिकारियों ने मुहर लगा दिया।

Exit mobile version