Site icon Grand Gumber News

रेलवे क्षेत्र में भारी भरकम पेड़ गिर जाने से यातायात बाधित, रेलवे अधिकारियों की लापरवाही फिर उजागर।

रेलवे स्टेशन के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक वर्षों पुराना विशाल काय वृक्ष भर भरा कर मुख्य मार्ग पर गिर गया। इसके चलते राह चलते दो पहिया एवं चार पहिया वाहन ऑटो चालकों सहित सिटी बसों को भी आवागमन के दौरान भारी दिक्कतें हुई। ऐसा नहीं कि इसकी जानकारी रेलवे के अफसरों को नहीं हुई हो जानकारी के बावजूद रेलवे ने तत्काल राहत कार्य शुरू नहीं किया और इसका खामीयाज़ा राह चलते लोगों को भुगतना पड़ा।

लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते बुधवार की सुबह रेलवे स्टेशन एवं सिटी बस स्टॉपेज के सामने स्थित जमीन पर नमी आने के चलते वर्षों पुराना विशाल काय वृक्ष भर भरा कर रेलवे स्टेशन से बंगला यार्ड की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर गिर गया।विशाल वृक्ष के गिरने से भारी आवागमन वाले प्रमुख मार्ग का एक हिस्सा वृक्ष से ही पट गया। इस दौरान इस मार्ग से होकर गुजरने वाले दो पहिया चार पहिया वाहने ऑटो रिक्शा और सिटी बसों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसकी जानकारी होने के बावजूद भी रेलवे ने मौके से वृक्ष को सड़क से हटाने के लिए किसी तरह का कोई कार्य नहीं किया।

Exit mobile version