Site icon Grand Gumber News

रेलवे चुनाव: मजदूर संघ ने नामांकन के साथ भव्य रैली निकाली

बिलासपुर में आगामी दिसंबर में होने वाले रेलवे चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ चुकी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ ने सोमवार को अपनी चुनावी नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली। नामांकन से पहले मजदूर संघ ने एक विशाल रैली का आयोजन किया, जो स्टेशन परिक्षेत्र से होते हुए जोनल मुख्यालय तक पहुंची। इस दौरान मजदूर संघ के चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने और रेल कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने के वादे किए।

उनका कहना है कि मौजूदा समय में रेल कर्मचारियों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं, और वे रेलवे के अन्य संगठनों से परेशान हो चुके हैं।संघ के लोगो ने बताया कि मजदूर संघ के पदाधिकारी भी चुनावी मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उनका कहना है कि रेल कर्मचारियों ने इस बार मजदूर संघ को चुने जाने का मन बना लिया है। रेलवे के कर्मचारी अब तक अन्य संगठनों से त्रस्त हो चुके हैं, और इस बार उन्होंने मजदूर संघ को मौका देने का फैसला किया है।

हम कर्मचारियों के लिए काम करते रहेंगे। मजदूर संघ के समर्थकों का दावा है कि इस बार चुनाव में उनकी जीत निश्चित है। जहां मजदूर संघ ने अपनी चुनावी नामांकन प्रक्रिया को पूरी कर ली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिसंबर के चुनाव में किस संगठन को रेल कर्मचारियों का समर्थन मिलता है और वे रेलवे कर्मचारियों के भविष्य को किस दिशा में ले जाएंगे।

Exit mobile version