Site icon Grand Gumber News

रेलवे-तारबहार नए अंडरब्रिज की शुरुआत कर दी गयी, इस अवसर पर सिरगिट्टी संघर्ष समिति के सदस्यों ने पटाखे फोड़कर और मिठाईयां बांटकर सभी को बधाईयां दी।

आखिरकार लंबे समय के जनसंघर्ष के बाद रेलवे तारबहार नए अंडरब्रिज की शुरुआत कर दी गयी है। इस खास अवसर पर सिरगिट्टी संघर्ष समिति के सदस्यों ने पटाखे फोड़कर और मिठाईयां बांटकर खुशी मनाते हुए एक दूसरे को बधाई दी। बुधवार की सुबह से ही तार बाहर और सिरगिट्टी को जोड़ने वाले नए अंडर ब्रिज की शुरुआत कर दी गई है। हालांकि अब भी सड़क मरम्मत सहित ऊपर शेड लगाने का काम जारी है। लेकिन लोगों को हो रही असुविधाओं को देखते हुए उनकी सुविधा के मद्देनजर अंडरब्रिज की शुरुआत कर दी गयी है।

अंडरब्रिज के शुरुआत के साथ ही इस काम मे अपनी सहभागिता देने वाले सिरगिट्टी जन संघर्ष समिति के सदस्य नए अंडरब्रिज के पास पहुंचे और यहां उन्होंने पटाखे फोड़ कर एक दूसरे को मिठाइयां बांटते हुए नए अंडरब्रिज शुरू होने की खुशी में बधाइयां देते नजर आए। संघर्ष समिति के सदस्यों ने कहा कि वे लोग लंबे समय से यहां शेष बचे पटरियों के नीचे अंडरब्रिज बनाने की मांग पर जन आंदोलन के साथ जन संघर्ष भी कर रहे थे। इस दौरान वे लोग कलेक्ट्रेट से लेकर रेलवे अफसर के दफ्तरों का भी घेराव कर चुके हैं। तब जाकर उन्हें नए अंडर ब्रिज की सौगात मिली है अंडर ब्रिज के शुरू होने से उन्हें इतनी खुशी है कि वे लोग शब्दों में इसे बयान नहीं कर सकते।

बहरहाल वर्तमान में अंडर ब्रिज की शुरुआत जरूर कर दी गई है। लेकिन अब भी लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर यहां शेड लगाने सहित अन्य छोटे-मोटे कार्य करने है। वहीं अब फाटक को बंद कर दिया गया है। फिलहाल अंडरब्रिज नया होने से यहां से गुजरने वालों को जरूर धूल का सामना करना पड़ रहा है लेकिन फाटक में रुकने की समस्या से शायद धूल फांकना क्षेत्रवासियों और राहगीरों के लिए बेहतर है। बताया जा रहा है कि तमाम कामकाज खत्म होने के बाद ही इसका विधिवत शुभारंभ रेलवे के अफसरों द्वारा किया जाएगा।

Exit mobile version