Site icon Grand Gumber News

रेलवे परिक्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा की धूम,40 वर्षों से चली आ रही परंपरा, कर्मचारी उत्साह से जुड़े

बिलासपुर रेलवे परिक्षेत्र में इस साल भी विश्वकर्मा पूजा का भव्य आयोजन हुआ। रेलवे के विभिन्न विभागों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाएं स्थापित की गईं।लोबी परिसर के सामने भी एक विशाल प्रतिमा लगाई गई, जहां बड़ी संख्या में कर्मचारी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना में शामिल हुए।

यह आयोजन विशेष रूप से चालक दल और ट्रेन मैनेजरों के सहयोग से होता है। कर्मचारियों का मानना है कि भगवान विश्वकर्मा के आशीर्वाद से कार्य सुचारु रूप से चलते हैं।इस पूजा की परंपरा पिछले 40 वर्षों से अधिक समय से जारी है। 19 सितंबर को हवन और प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम रखा गया है। श्रद्धालुओं के लिए भोग प्रसाद भी वितरित किया जाएगा।

Exit mobile version