31.2 C
Bilāspur
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

रेलवे पुलों पर बारिश का खतरा मंडराया, बिलासपुर मंडल पूरी तरह अलर्ट मोड पर उफनती नदियां-नाले, ट्रैक पर बढ़ा दबाव रेलवे ने बढाई निगरानी

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से जहां आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं रेलवे भी पूरी तरह सतर्क है। खासकर बिलासपुर रेल मंडल के सभी पुलों और ट्रैक पर नजर रखी जा रही है, क्योंकि नदियों और नालों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बीते कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब रेलवे संरचनाओं पर भी दिखने लगा है। बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत कई इलाकों में नाले उफान पर हैं और उनका पानी रेलवे ट्रैक तक पहुंचने लगा है। इससे पुलों पर पानी का दबाव और ट्रैक पर जलभराव जैसी स्थिति बनने लगी है।

रेलवे ने ऐसे हालात से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर रखी है। सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि मंडल में एक तय प्रोटोकॉल के तहत संवेदनशील स्थानों पर विशेष कर्मचारी स्टैंडिंग ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं। ये कर्मचारी पल-पल की निगरानी कर रहे हैं।जहां भी जलस्तर खतरे की सीमा को पार करता है, वहां ट्रेनों को अस्थायी रूप से रोकने या धीमी गति से चलाने का फैसला लिया जाता है। रेलवे की निगरानी टीम जलनिकासी की व्यवस्था पर भी नजर रखे हुए है, जिससे ट्रैक पर जमा पानी जल्दी हट सके। रेलवे की सतर्कता और व्यवस्था के चलते अब तक कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई है, लेकिन खतरा अभी खत्म नहीं हुआ। यात्रियों को भी सलाह दी जा रही है कि वे मौसम से जुड़ी जानकारी पर नजर रखें और रेलवे की आधिकारिक सूचना का पालन करें, ताकि सफर सुरक्षित बना रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles