Site icon Grand Gumber News

रेलवे बोर्ड की विजिलेंस का बड़ा खुलासा: आरक्षण केंद्र में छापा, दलालों से सांठगांठ कर टिकटों की हेराफेरी…

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन में गड़बड़झाला चरम पर है, लेकिन जोन की विजिलेंस टीम अब तक आंख मूंदे बैठी थी। इसी सुस्ती के चलते रेलवे बोर्ड की विजिलेंस टीम को खुद मैदान में उतरना पड़ा। बिलासपुर के आरक्षण केंद्र में हुई इस बड़ी कार्रवाई ने टिकटों की काली कमाई का पर्दाफाश कर दिया।सूत्रों के मुताबिक, छापे के दौरान दो महिला कर्मचारियों के पास से 1450 रुपये अतिरिक्त बरामद हुए, जिससे शक गहराया कि तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान यात्रियों से अवैध वसूली की जा रही थी।इतना ही नहीं रेलवे के ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट काउंटरों को अलग करने के फैसले के बाद से लंबी कतारें लग रही हैं,जिसका फायदा उठाकर कुछ कर्मचारी खुलेआम मनमानी कर रहे हैं।इस खुलासे के बाद बड़ा सवाल यह है कि जोन की विजिलेंस टीम आखिर इतने समय तक क्या कर रही थी।क्या यह गड़बड़ी उनकी नाक के नीचे हो रही थी या फिर मिलीभगत का खेल और गहरा है? अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि रेलवे प्रशासन इस गड़बड़झाले पर क्या कड़ा कदम उठाता है।

Exit mobile version