26.2 C
Bilāspur
Saturday, April 4, 2026
spot_img

रेलवे में अपराध रोकने जीआरपी अलर्ट डीएसपी खाखा बोले संदिग्धों पर पैनी नजर, त्वरित कार्रवाई होगी

रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में अपराध पर नकेल कसने के लिए जीआरपी ने एक बड़ा कदम उठाया है। डीएसपी टी. खाखा ने साफ किया है कि अब संदिग्धों पर पैनी नजर और त्वरित कार्रवाई ही प्राथमिकता होगी।विओ – रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों और रेल मार्गों पर अपराध की रोकथाम के लिए जीआरपी ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। डीएसपी टी. खाखा ने बताया कि इसके लिए एक मजबूत और सतर्क टीम गठित की गई है, जो हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रख रही है। जहां-जहां अपराध की संभावना दिख रही है, वहां तुरंत टीम सक्रिय हो रही है।डीएसपी ने कहा कि कई मामलों में ठोस कार्रवाई करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी थानों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी आपराधिक गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए।डिवीजन के सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्र में सघन गश्त करें, ताकि अपराधियों के इरादों को समय रहते नाकाम किया जा सके और यात्रियों को सुरक्षित माहौल मिले। रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की संयुक्त कार्ययोजना के तहत दोनों एजेंसियां मिलकर काम करेंगी। इससे रेलवे मार्गों पर निगरानी और भी सख्त होगी और अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सकेगा।जीआरपी डीएसपी का कहना है कि यह पहल आने वाले समय में रेल यात्रियों को ज्यादा सुरक्षित यात्रा का अनुभव देगी और यह संदेश भी देगी कि रेलवे क्षेत्र में अपराध की कोई जगह नहीं है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles