Site icon Grand Gumber News

रेलवे सुरक्षा को लेकर आईजी डॉ. संजीव शुक्ला की सख्त हिदायतCCTV-एफआरएस इंस्टॉलेशन समय पर पूरा करने का आदेश

बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला ने 30 जुलाई 2025 को रेलवे सुरक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक में रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा, नशा तस्करी पर रोक और असामाजिक तत्वों पर अंकुश के लिए सख्त निर्देश दिए। बैठक में आरपीएफ, जीआरपी और बिलासपुर रेंज के रेल मार्ग से जुड़े जिलों के पुलिस अधीक्षकों को अक्टूबर 2025 तक सभी सीसीटीवी कैमरों का इंस्टॉलेशन पूर्ण करने और एफआरएस तकनीक से अपराधियों का डाटा अपलोड कर ‘त्रिनयन एप’ से जोड़ने के निर्देश दिए गए।

आईजी ने मादक पदार्थ, नशीली दवाओं और अवैध कबाड़ की तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई तेज करने, स्टेशन पर लावारिस और नशे के शिकार बच्चों को चाइल्डलाइन व नशा मुक्ति संस्थानों तक पहुंचाने की पहल करने, और ट्रेन पर पत्थरबाजी, ट्रांसजेंडर द्वारा यात्रियों से वसूली व छीनाझपटी जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने को कहा। साथ ही, रेलवे परिसर में रात के समय असामाजिक तत्वों के जमावड़े पर रोक के लिए कॉम्बिंग गश्त और प्रो-एक्टिव कार्रवाई के निर्देश दिए।बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह, रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल, कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी, सक्ती एसपी अंकित शर्मा, जांजगीर-चांपा एसपी विजय पांडेय, जीपीएम एसपी सुरजन राम भगत, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश तोमर और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version