Site icon Grand Gumber News

रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश तोमर ने सोमवार को आरपीएफ पोस्ट का वार्षिक निरीक्षण किया।

रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ने सोमवार को आरपीएफ पोस्ट का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने पोस्ट में फाइलों के रखरखाव सहित सभी पहलुओं की गहनतापूर्वक जांच की। सीनियर डीएससी ने क्राइम रिपोर्ट की पड़ताल कर पोस्ट के आरपीएफ कर्मियों को उनके दायित्व का पाठ पढ़ाया।

रेलवे सुरक्षा बल के काम काजों का आंकलन करने वार्षिक निरीक्षण पर आए सीनियर डीएससी दिनेश तोमर ने बढ़ते अपराध और चोरियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए है। इसके पीछे रेलवे का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा और उनकी यात्रा को सुखमय बनाना है। इतना ही नहीं उन्होंने जवानों को फिटनेस पर भी विशेष ध्यान देने को कहा है। ट्रेनों में चोरी की वारदात लगातार बढ़ती जा रही है।

बीते कुछ दिनों में सेक्शन में कई वारदातें हुई है, जिसकी शिकायत बिलासपुर, रायपुर समेत जोन के विभिन्न स्टेशनों में पीड़ित यात्रियों द्वारा दर्ज कराई गई है। ऐसे में सीनियर डीएससी ने आरपीएफ को ट्रेनों में घूमने वाले संदिग्धों पर विशेष नजर रखते हुए रोकथाम करने को कहा है। साथ ही रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर भी सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन में होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए जरूरी संसाधनों पर भी उन्होंने आरपीएफ प्रभारी राजेश वर्मा से चर्चा की है।

Exit mobile version