Site icon Grand Gumber News

रेलवे स्टेशन के बाहर लोहे के खम्भों को हटाने गणेश नगर के लोगों ने ADRM को सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर/ रेलवे स्टेशन गेट नंबर-4 पर रेलवे स्कूल व बुधवारी बाजार आने-जाने वाले मार्ग पर कई सारे लोहे के खम्भे लगाकार मार्ग को बंद कर दिया गया है, जिससे केवल दो पहिया वाहन जाने का बस रास्ता छोड़ा गया है,
जिससे रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियो को स्टेशन तक पहुँचने में बहुत सारी परेशानियों को सामना करना पड़ता है, इसके साथ ही स्कुल आने जाने वाले छात्र-छात्राओ की स्कूल बस, टेम्पो और आटो रिक्शा भी स्कुल के पास तक नही पहुँच पाते है ऐसे में बारिश के दिनों में स्कूली बच्चो को स्कुल तक आने-जाने में दिक्कतो का सामना करना पड़ रही है। और रात्रि के समय में कई बार यहां लोहो के खम्बो से टकराकर भी लोग घायल हो जाते है, जिनसे उनके जान-माल का भी भय बना रहता है।


जिसको लेकर रविवार को गणेश नगर के नागरिकों ने एडीआरएम को ज्ञापन सौंपते हुए अवगत करवाई है जिस पर ADRM योगेंद्र कुमार देवांगन ने कहा है कि इसको गंभीरता से ली जाएगी व इस पर पहल की जाएगी।

Exit mobile version