Site icon Grand Gumber News

रेलवे स्टेशन रोड पर चाकूबाजी से हड़कंप – बदमाशों का आतंक, घटना के बाद जागी पुलिस,यात्री पर हमला कर मोबाइल और नकदी लूटे, अब रेलवे और सिटी पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी

बिलासपुर रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क यात्रियों के लिए असुरक्षित साबित हो रही है। सुरक्षा की बड़ी-बड़ी बातें करने वाली पुलिस और आरपीएफ की पोल उस समय खुल गई जब तितली चौक से स्टेशन जाने वाले एप्रोच रोड पर खुलेआम चाकूबाजी हुई। शहडोल निवासी एक यात्री पर बदमाशों ने हमला कर मोबाइल और नकदी लूट ली। यह वारदात यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। शहडोल से आए यात्री समीर यादव रायपुर जाने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। चाय पीने और बाथरूम करने बाहर निकले ही थे कि 2–3 बाइक सवार बदमाश पीछे से आए और चाकू मारकर मोबाइल व 5 हज़ार रुपये लूट ले गए। अचानक हुए हमले से समीर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल साथियों ने अस्पताल पहुँचाया।

सिम्स में उनका इलाज जारी है।मैं बाहर आया ही था कि पीछे से लड़के आए, अचानक चाकू मारा और मेरा मोबाइल व पैसे छीनकर भाग गए। उनकी बाइक का नंबर टूटा हुआ था, कुछ समझ ही नहीं आया। घटना के बाद रेलवे और सिटी पुलिस दोनों हरकत में आईं। मौके पर पहुँचकर जांच शुरू की गई और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई। रेलवे मंडल के अधिकारियों ने माना कि वारदात स्टेशन परिसर के बाहर एप्रोच रोड पर हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।सीनियर डीसीएम ने कहा यह घटना स्टेशन परिसर में नहीं बल्कि एप्रोच रोड पर हुई है। सुरक्षा एजेंसियों से रिपोर्ट मांगी गई है और जांच जारी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की शिनाख्त में जुटी है, लेकिन यह घटना साफ कर गई कि यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था कितनी खोखली है। बदमाश खुलेआम हमला कर रहे हैं और जिम्मेदार एजेंसियां सिर्फ जांच और रिपोर्ट तक सीमित रह जाती हैं।

Exit mobile version