Site icon Grand Gumber News

रेल टिकट बुकिंग अब डाकघरों में भी,बिलासपुर मंडल के 8 नए स्थानों पर शुरू हुई आरक्षण सुविधा

बिलासपुर रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ी पहल की है। अब यात्रियों को रेल टिकट बुकिंग के लिए स्टेशन तक पहुंचने की ज़रूरत नहीं होगी, क्योंकि डाकघरों और नॉन-रेल हेड्स पर भी आरक्षित टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी गई है। यह सुविधा भारतीय रेलवे की कंप्यूटरीकृत आरक्षण प्रणाली से जुड़ी हुई है, जिससे यात्री सभी ट्रेनों के लिए टिकट बुक कर सकेंगे।रेलवे द्वारा यह सुविधा बिलासपुर मंडल के कुल आठ स्थानों पर शुरू की गई है। इनमें अंबिकापुर, अमरकंटक, कोरबा और जशपुर के पोस्ट ऑफिस शामिल हैं। वहीं, बलौदा में भारतीय स्टेट बैंक के सामने, बैकुंठपुर शहर में फव्वारा चौक स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने, मुंगेली में थाने के सामने और सूरजपुर रोड पर पुराने बस स्टैंड के पीछे इस नई सुविधा की शुरुआत की गई है।सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पहल से यात्रियों को सुविधा तो मिलेगी ही, साथ ही दूरदराज़ के इलाकों में टिकट बुकिंग प्रक्रिया आसान और सुलभ हो जाएगी।

Exit mobile version