Site icon Grand Gumber News

रेल प्रशासन ने बिना वाणिज्यिक लाइसेंस के चल रहे रेलवे स्टेशन से लगे मल्टीफंक्शन परिसर के दुकानों खाली करने के लिए नोटिस जारी।

रेल प्रशासन ने बिना वाणिज्यिक लाइसेंस के चल रहे रेलवे स्टेशन से लगे मल्टीफंक्शन परिसर के दुकानदारों को जल्द से जल्द अपने दुकानों को खाली करने के लिए नोटिस जारी किया है। इतना ही नहीं वाणिज्यिक विभाग ने काम्प्लेक्स के सभी दुकानों के बाहर नोटिस भी चस्पा कर दिया है। नोटिस में जिक्र है कि रेलवे स्टेशन एवं परिपथन क्षेत्र में किसी भी प्रकार के वाणिज्यिक व्यवसाय के लिए रेलवे प्रशासन से वाणिज्यिक व्यवसाय लाइसेंस लिया जाना आवश्यक है। परंतु इस मल्टी फंक्शन कॉम्प्लेक्स के लिए कोई भी वाणिज्यिक व्यवसाय का लाइसेंस वर्तमान में अस्तित्व में नहीं है। इसलिए आपको इस नोटिस के माध्यम से सूचना दी जाती है कि सात दिनों के भीतर इस परिसर में वाणिज्यिक व्यवसाय बंद कर देवें। अन्यथा नोटिस की अवमानना की स्थिति में कार्यवाही की जाएगी।

गौरतलब हो कि एसईसीआर बिलासपुर ने रेलवे स्टेशन के पुनर विकास कार्य से पहले स्टेशन परिसर के आसपास के इलाकों को व्यवस्थित करना शुरू कर दिया है। दरअसल पुनर विकास कार्य के पहले रेलवे स्टेशन के आसपास के इलाकों को कब्जा मुक्त कराया जा रहा है ताकि रेलवे स्टेशन इलाकों को संवारते हुए सड़क चौड़ीकरण सहित अन्य कार्य की जा सके। सम्भावना जताई जा रही है कि रेल प्रशासन ने स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के लिए ऐसा किया हैं।

Exit mobile version