Site icon Grand Gumber News

रेल प्रशासन ने भारत माता से लगे रेलवे अस्पताल जाने वाले रास्ते को पूरी तरह से हमेशा के लिए किया बंद, यातायात हुई बाधित।

रेल प्रशासन ने भारत माता से लगे रेलवे अस्पताल जाने वाले रास्ते को पूरी तरह से हमेशा के लिए बंद कर दिया है। ऐसे में नगर निगम, विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए भारत माता स्कूल को मतदाताओं के मतदान के लिए पोलिंग बूथ बनाया जाता है। वहीं आगामी 7 मई को बिलासपुर में भी तीसरे चरण में लोकसभा चुनाव संपन्न होना है। ऐसे में जाहिर सी बात है कि रास्ते के बंद होने के चलते भारत माता पोलिंग बूथ तक मतदाताओं को लंबी दूरी तय कर आना होगा।

ऐसे में भारी समस्या होने वाली है। हालांकि इसको लेकर मार्क्स वादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता ने रेलवे बोर्ड केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग से शिकायत भी की है। शिकायत के अलावा कम्युनिस्ट पार्टी ने रेलवे को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर रेलवे आगामी 30 अप्रैल तक रास्ते को नहीं खोलता हैं तो वे रेलवे के खिलाफ सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करेंगे।

Exit mobile version