Site icon Grand Gumber News

रेल सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज़, अलग अलग जोनों की टीमों ने दिखाया दम…

रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार 14वीं अखिल भारतीय रेल सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का आयोजन इस बार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को सौंपा गया है। इस जिम्मेदारी को निभाते हुए बिलासपुर मंडल ने भव्य आयोजन की शुरुआत कर दी है। 9 अप्रैल से शुरू हुई यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 11 अप्रैल की शाम को समापन समारोह के साथ संपन्न होगी। प्रतियोगिता में अलग अलग 15 क्षेत्रीय रेलों के अलावा जेआरआरपीएफ एकेडमी लखनऊ और रेल सुरक्षा विशेष बल के लगभग 238 सदस्य भाग ले रहे हैं।बैंड प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के पुलिस महानिरीक्षक मुनव्वर खुर्शीद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। पहले दिन विभिन्न जोन की टीमों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। अलग-अलग बैंड की धुनों ने दर्शकों का मन मोह लिया और माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टीमों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और विशेष उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन समिति का कहना है कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य न केवल बैंड कौशल को बढ़ावा देना है, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों के सुरक्षा बलों के बीच समन्वय और सौहार्द को भी मजबूत करना है।

Exit mobile version