Site icon Grand Gumber News

रेस्टोरेंट में चल रहा था जुआ, ढाई लाख के साथ 8 जुआरी पकड़े गए।

सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जुआ खेलते कई जुआरी गिरफ्तार हुए है।जुआरियों के कब्जे से पुलिस को नगदी 2 लाख 53 हजार रुपये,11 मोबाइल और ताशपत्ती बरामद हुआ है।सीएसपी उमेश कुमार गुप्ता को सूचना मिली कि सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम भरनी हॉली-डे फैमिली रेस्टोरेंट के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सीएसपी ने सकरी थाना प्रभारी के साथ टिम बनाकर जुआ स्थल पर रेड किया। जिस पर जुआरी पुलिस को देख कर भागने लगे।

हालांकि सभी जुआरियों को पुलिस टीम ने दौड़ा दौड़ाकर पकड़ लिया। जुआरियो के कब्जे से नगदी 02 लाख 53 हजार रूपये,11 मोबाइल सहित तास पत्ती जप्त किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पकड़े गए जुआरियो में रामेश्वर गुप्ता, राजू सोनी, टंकेश साहू, असगर अली, अमित वाधवानी, नितीन हरपाल, श्याम जायसवाल और विकास गुप्ता शामिल हैं।

Exit mobile version