Site icon Grand Gumber News

रेस्टोरेंट में बड़ी लापरवाही आई सामने,तखतपुर का मामला वेज खाना ऑर्डर करने पर निकला चिकन के हड्डी का टुकड़ा

तखतपुर स्थित बग्गा जी रेस्टोरेंट में वेज खाने में मांसाहारी सामग्री आने से परिवार के सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताई।जिसके बाद रेस्टोरेंट संचालक ने उपभोक्ताओं से माफी मांगी।दरअसल एक परिवार रेस्टोरेंट में खाने खाने गया था।इसी दौरान पनीर चिल्ली ऑर्डर करने पर होटल के द्वारा उक्त पनीर के साथ मांसाहारी सामग्री परोस दी।इसकी शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा निरीक्षक ने परिवार से फोटो और वीडियो की मांग करते हुए कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी

बग्गा जी रेस्टोरेंट के मामले में यह भी जानकारी मिली है कि बग्गा जी रेस्टोरेंट जिस लाइसेंस से चल रहा है वह मुंगेली का है.तखतपुर में रेस्टोरेंट संचालन के लिए लाइसेंस नहीं है. मार्च में जब फूड सेफ्टी वालों ने रेस्टोरेंट और अन्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस की जांच की थी, तो इस बात का खुलासा हुआ था कि बग्गा जी का लाइसेंस मुंगेली का है. जबकि मुंगेली न केवल शहर अलग है बल्कि जिला भी अलग हो जाता है. इस पर फूड सेफ्टी अधिकारी ने रेस्टोरेंट संचालक को नया लाइसेंस बनवाने के लिए निर्देश दिया था

मार्च में फूड सेफ्टी द्वारा तखतपुर में लाइसेंस बनवाने की शिविर में भी बग्गा जी लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन नहीं दिया था. लेकिन अब फिर इस तरह के मामले आने के बाद रेस्टोरेंट संचालक पर जुर्माने सहित लाइसेंस नवीनीकरण को लेकर निर्देशित किया है

Exit mobile version