Site icon Grand Gumber News

लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश कलेक्टर बोले– पुराने मामलों को प्राथमिकता से निपटाया जाए

बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने लंबित राजस्व प्रकरणों को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में ऐसे कई पुराने राजस्व मामले लंबित हैं, जिनका समय पर निराकरण बेहद ज़रूरी है। इन मामलों की लगातार समीक्षा की जा रही है और अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि पुराने प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं।कलेक्टर अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि समीक्षा बैठकों में लंबित मामलों की प्रगति पर विशेष नज़र रखी जाएगी। जनता से जुड़े प्रकरणों का व्यावहारिक और त्वरित समाधान ही प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि लोगों को लंबे समय तक परेशान न होना पड़े।

Exit mobile version