Site icon Grand Gumber News

लंबे विवाद के बाद मिशन अस्पताल की जमीन प्रशासन को सौंपी, परिसर में रहने वाले अब कर रहे हैं आवास की मांग।

बिलासपुर के मध्य में मौजूद मिशन हॉस्पिटल की लीज खत्म होने के बाद अब शासन इसे वापस ले रहा है। पिछले दिनों हाई कोर्ट से स्टे खारिज होने के बाद जिला प्रशासन ने मिशन अस्पताल की जमीन पर काबिज कमेटी को 7 दिनों के अंदर जमीन खाली करने के निर्देश दिए थे जिसके बाद मिशन की कमेटी ने गुरुवार को ही जिला प्रशासन को कब्जा सौंप दिया।

कार्यवाही से एक दिन पहले बेदखली से घबराए लोगों ने निगम कार्यालय का घेराव कर दिया, तकरीबन 3 से 4 पीढ़ियों से निवासरत मिशन अस्पताल कंपाउंड के निवासी अब जिला प्रशासन और नगर निगम से उन्हें मकान देने के लिए गुहार लगा रहे हैं ,इन्हीं मांग को लेकर शुक्रवार को यह सभी परिवार जिला प्रशासन के कलेक्ट्रेट और नगर निगम कार्यालय पहुंचे थे जहां इन्होंने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए कहा है कि वे लंबे समय से यहां निवासरत है। ऐसे में उन्हें तीन दिनों के अंदर घर खाली करने के निर्देश मिलने से उनके सामने आवास की समस्या उत्पन्न हो गयी है।

गौरतलब है कि यहां निवासरत सभी लोग मिशन हॉस्पिटल में कार्यरत थे और उनकी आय भी चार से ₹5000 के करीब रही है, ऐसे में अगर उन्हें नगर निगम जमीन देता है तो उनकी इतनी जमा पूंजी नहीं है कि वे उसमें अपना घर बना सके, ये तो किसी तरह से अपना जीवन यापन कर रहे हैं लेकिन अब अचानक से उनके सामने घर खाली करने के संकट के बीच एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। जिसके फल स्वरूप वे निगम प्रशासन से मांग करने पहुंचे कि वह उन्हें रहने के लिए घर उपलब्ध करा दे। पुनर्वास के बाद वे स्वयं नगर निगम को उक्त स्थान सौंपने की बात कह रहे हैं।

Exit mobile version