Site icon Grand Gumber News

लकड़ी विवाद में युवक की हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार कोटा क्षेत्र में टंगिया-डंडों से हमला, मौके पर मौत

कोटा थाना क्षेत्र में लकड़ी के विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।मामला करगीखुर्द गांव का है, जहां होली से पहले लकड़ी जलाने को लेकर मृतक मोहन पांडे और आरोपी पक्ष के बीच विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि इस दौरान मृतक ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया था, जिससे वह गिर गया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने बदला लेने की योजना बना ली।घटना के दिन आरोपी अपने परिजनों के साथ टंगिया और लाठी-डंडे लेकर मृतक के घर पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से मोहन पांडे की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को घर से घसीटकर आंगन में फेंक दिया। इस हमले में चश्मदीद शरद कौशिक भी घायल हुआ, जो किसी तरह मौके से भागकर पुलिस को सूचना देने में सफल रहा।सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल टंगिया और डंडे भी जब्त कर लिए गए हैं।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि मामूली विवाद किस तरह हिंसक रूप लेकर जानलेवा बन सकता है।

Exit mobile version