Site icon Grand Gumber News

लक्ष्मी नारायण मंदिर में नवरात्रि: 69 मनोकामना ज्योति कलश के साथ श्रद्धा से पूजा

पूरा शहर माता रानी के सेवा में लगा हुआ है। हर तरफ माता रानी के भक्त नवदुर्गा विराजमान कर एवं मंदिरों में भजन कीर्तन कर माता रानी की आराधना कर रहे हैं। ऐसे में बिलासपुर के सदर बाजार में स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में भी माता रानी की पूजा विधि विधान से की जा रही है। पिछले 11 वर्षों से लक्ष्मी नारायण मंदिर में माता रानी की स्थापना कर मनोकामना ज्योति कलश जलाई जाती है। खास बात यह है कि ज्योति कलश में इस्तेमाल किया जाने वाला तिल के तेल की शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है। 50 किलो तिल को पेराकर शुद्ध तिल के तेल से मनोकामना दीप जलाई जाती है।

इस बार 69 मनोकामनाएं ज्योति कलश जलाई गई है। इसके साथ ही प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ किया जा रहा है। पिछले कई वर्षों से इसी प्रकार लक्ष्मी नारायण मंदिर में चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि धूमधाम से मनायी जाती है। इसके साथ ही नवमी के दिन हवन कर कन्या भोजन कराया जाता है।

लक्ष्मी नारायण मंदिर में प्रत्येक त्यौहार में विशेष आयोजन किया जाता है इससे पहले सावन के महीने में पूरे एक माह तक रुद्राभिषेक किया गया और नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना की जा रही है।

Exit mobile version