Site icon Grand Gumber News

लखराम में धान खरीदी सुचारु, किसान रवि कुमार ने पारदर्शी व्यवस्था और मुख्यमंत्री की नीतियों की सराहना की

जिले में 15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी है। ग्राम लखराम के युवा किसान रवि कुमार ने आज सहकारी समिति केंद्र में 21 क्विंटल धान बेचते हुए खरीदी व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी और सुविधाजनक बताया।रवि कुमार, जो 2 एकड़ भूमि में खेती करते हैं, कहते हैं कि टोकन कटने से लेकर तौल तक हर चरण बिना किसी परेशानी के पूरा हुआ। केंद्र में बारदाना उपलब्धता, साफ-सफाई, पीने के पानी और बैठने की अच्छी व्यवस्था से प्रक्रिया आसान हो गई।उन्होंने बताया कि पहले खरीदी केंद्रों में भीड़, अनिश्चितता और बारदाने की कमी जैसी समस्याएँ रहती थीं, लेकिन अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की किसान-केंद्रित नीतियों और प्रशासनिक सक्रियता से सब कुछ व्यवस्थित हो गया है। रवि ने कहा अब खरीदी केंद्र जाने में चिंता नहीं होती, हमारी मेहनत की पूरी कीमत मिलती है।

Exit mobile version