
लखीराम अग्रवाल स्मृति टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता का राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में रंगारंग शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल और महापौर पूजा विधानी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी मैदान में उतर रहे हैं।

आयोजन 21 से 29 मार्च तक चलेगा, जिसमें सेमीफाइनल 27-28 मार्च और फाइनल 29 मार्च को खेला जाएगा।उद्घाटन मैच में नागपुर की टीम ने गाजियाबाद को हराकर जीत दर्ज की, जिसमें मोहम्मद इरफान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं दूसरे मुकाबले में खड़कपुर ने जौनपुर को बड़े अंतर से हराया और शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता से शहर के क्रिकेट प्रेमियों को उच्च स्तर का खेल देखने का अवसर मिल रहा है।




